नवाबगंज: बाराबंकी शहर स्थित नवीन मंडी में अज्ञात चोर बाइक लेकर हुए फरार, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मंडी परिसर में अपनी दुकान में व्यस्त आरिफ की सुपर स्प्लेंडर यूपी 41 एसपी 9603 को एक युवक शनिवार की सुबह करीब 7:16 बजे लेकर फरार हो गया। वही आरिफ जब वापस लौटे तो उनकी बाइक उक्त स्थान पर मौजूद नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद वह थाना कोतवाली नगर पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।