गभाना: चंडौस क्षेत्र के एक गांव से पढ़ने गई छात्रा लापता, पीड़ित पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
चंडौस क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी एक अप्रैल की सुबह कस्बा चंडौस स्थित कोचिंग सेंटर पढ़ने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की।