खलीलाबाद सदर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे ईद उल अजहा की नमाज पूरे एहतराम और अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की