गोपालगंज: झझवा ट्रामा सेंटर में उद्घाटन के बाद व्यवस्था में बदलाव, एक्स-रे सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी: सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र
जिले के सिधवलिया प्रखंड के झझवा में बने ट्रामा सेंटर में उद्घाटन के बाद सुविधा बदली है। लोगों को पहले से कई प्रकार की सुविधा मिल रही है। एक्सरे की सुविधा भी लोगों को मिल रही है। इसकी जानकारी अपने कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान सिविल सर्जन डॉ विरेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे दी।