मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में ऐंटी रेबिज इंजेक्शन हुआ समाप्त ,वापस लौटे दर्जनो रोगी
मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को ऐंटी रेबिज इंजेक्शन के समाप्त होने के कारण दर्जनो रोगी वापस लौट गये और रोगियों को इंजेक्शन नही मिल सका । शुक्रवार की सुबह दस बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में ऐंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त हो चुका है और जिला को इंजेक्शन के लिए रिमांइडर भेज दिया गया है जल्द ही व्यवस्था होगा।