राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से चलाए जा रहें ग्रामीण सेवा शिविर के तहत शुक्रवार को सिरोही की ग्राम पंचायत कृष्णगंज में राजकीय सीनीयर सैकण्डरी स्कूल में शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में संबंधित 19 विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिको ने भाग लिया एवं जनहित के कार्य सम्पादित किये गए।