देहरादून में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर! घबराएं नहीं, सतर्क रहें। (जनहित में जारी)
राजधानी देहरादून में स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार, अस्पताल में कोरोना काल से ही लागू कड़े प्रोटोकॉल—जैसे N-95 मास्क, PPE किट, आइसोलेशन वार्ड, ICU और ऑक्सीजन सप्लाई पूरी तरह दुरुस्त हैं।
मरीजों की त्वरित जांच के लिए RT-PCR सुविधा नियमित रूप से जारी है और सभी संबंधित विभागों की संयुक्त टीम 24 घंटे सतर्क है। राहत की बात यह है कि शहर में आया एकमात्र मरीज सफल इलाज के बाद ठीक हो चुका है और वर्तमान में अस्पताल में स्वाइन फ्लू का कोई एक्टिव केस भर्ती नहीं है। लक्षण दिखने पर घबराएं नहीं, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
#DehradunNews #SwineFluAlert #UttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Aug 25, 2026