शाहजहांपुर: पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में लहराया भगवा, खुशी से झूमे भाजपाई, बीते दिन भाजपा कार्यालय पर मनाया जश्न
भाजपा कार्यालय पर हुए जश्न में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भाजपा का झंडा लहराया। मिठाई खिलाने के साथ ही ढोल की थाप पर खुशियां मनाईं। आतिशबाजी भी जलाई गई। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है।