मेट्रो स्टेशन के बाहर आपस में भिड़ीं महिलाएं, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल
मेट्रो स्टेशन के ठीक बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब दो-तीन महिलाएं किसी बात को लेकर आपस में उलझ गईं। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं के बीच सड़क पर ही हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास ही ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की भीड़ के बीच महिलाओं में किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचकर ज़मीन पर गिर गईं और जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान एक महिला की गोद में छोटा बच्चा भी मौजूद था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के दौरान आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।
सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मेट्रो स्टेशन के बाहर सुरक्षा और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं और अव्यवस्था पर रोक लगाई जा सके।
Hardoi, Hardoi | Sep 17, 2026