पन्ना: पन्ना जिला अस्पताल के SNCU में एक महीने में 22 मासूमों की मौत, व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल
Panna, Panna | Jul 30, 2026 पन्ना जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में एक ही महीने के भीतर 22 नवजात शिशुओं की मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज शाम सीएमएचओ डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग अब मौतों के कारणों की जांच में जुटा है।