कौंच: सोमई रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक, रेलवे ट्रैक किनारे घायल अवस्था में मिला, सीएचसी में भर्ती
Konch, Jalaun | Jun 12, 2026 कोंच क्षेत्र में गुरुवार शाम 7:30 बजे युवक चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घायल की पहचान अमान (35), पुत्र लक्ष्मण, निवासी चैनमिला, जिला सागर के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। सोमई रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक किनारे घायल अवस्था में मिले युवक की रेलवे कर्मचारी ने एम्बुलेंस को सूचना दी।