खंडवा नगर: राष्ट्रीय किशोर अलंकरण समारोह 14 अक्टूबर को, दो दिवसीय आयोजन में सीएम प्रसून जोशी को देंगे अवार्ड
*दो दिवसीय राष्ट्रीय "किशोर कुमार सम्मान" कार्यक्रम 13 और 14 को* *सुविख्यात गीतकार श्री प्रसून जोशी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्ष-2024 के पुरस्कार से करेंगे अलंकृत* खंडवा 6 अक्टूबर 2025, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन, खंडवा के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान का आयोजन 13-14 अक्टूबर को पुलिस ग्राउंड, खंडवा में किया जाएगा।