भरखनी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भाभर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं खतरे के साए में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं, विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन अचानक टूटकर विद्यालय परिसर में गिर गई। गनीमत रही कि समय रहते प्रभारी प्रधानाध्यापक की सतर्कता से बच्चों को सुरक्षित हटा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।