बटियागढ़: घूघस पहुंचे राज्यमंत्री लखन पटेल, ट्रैक्टर हादसे में मारे गए व घायल हुए लोगों के परिजनों से की मुलाक़ात
राज्यमंत्री लखन पटेल आज बटियागढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान वे घूघस गांव पँहुचे यंहा उन्होंने ट्रेक्टर हादसे में मृतकों और घायलो के परिजनों से भेंट कर शोक सम्वेदनाएँ व्यक्त की गौरतलब है कि शासन द्वारा मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी ने 2-2 लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है