अनूपपुर: भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिले की जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला की मासिक संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी संजय साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संजय साहू एवं जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने संगठन के चल रहे कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों की समीक्षा की।