सिकंदराराऊ: बस्तोई के पास अज्ञात बाइक सवार ने दो कावड़ियों को मारी टक्कर, दोनों घायल, एक को किया रेफर
अछनेरा निवासी पवन और सूरज सोरों जी गंगा घाट से कांवड़ लेकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में थकान होने पर दोनों युवक बस्तोई के पास सड़क किनारे बैठकर विश्राम कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर प