धोरैया: अस्सी गांव स्थित बहियार से धोरैया पुलिस ने 25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Dhuraiya, Banka | Mar 22, 2024 धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के अस्सी गांव के बहियार से 25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।धराये कारोबारीयों में अस्सी गांव निवासी सुनील चौधरी, अजीत चौधरी तथा कार्तिक चौधरी शामिल हैं।जानकारी देते हुए धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को बांका जेल भेज दिया गया।