मंडी: केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री ने क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह के नवनिर्मित मुख्य भवन का किया लोकार्पण
Mandi, Mandi | Mar 2, 2024 केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई कालूभाई ने शनिवार को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह के नवनिर्मित मुख्य भवन, योग व पंचकर्म भवन तथा 9 पंचकर्म संकुल का लोकार्पण किया। इनके निर्माण पर 22.5 करोड़ रुपये की राशि व्यय हुई है। उन्होंने कहा कि इस भवन के लोकार्पण से स्थानीय लोगों के लिए उत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी।