मंडी: देवी-देवताओं के ठहरने के स्थान पर बेहतर सफाई व्यवस्था करने के एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने दिए निर्देश
Mandi, Mandi | Mar 1, 2024 एडीएम डॉ.मदन कुमार ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव में स्थापित देव परंपराओं का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। देवी-देवताओं की सुविधा में कोई कमी नहीं रखी जाएगा। उनके साथ आने वाले देवलुओं के रहने व खानपान की व्यवस्था की जाएगी तथा सभी के सहयोग से शिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।