मंडी: टयूमर को हटाकर कैंसर ग्रस्त किडनियां बचाना संभव: डा. धमेन्द्र अग्रवाल
Mandi, Mandi | Mar 1, 2024 अधिकतर पुरूष पेशाब में खून आने व पेशब करते हुए जलन और दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, गुर्दे से पेशाब नली तक संक्रमण के ऐसे लक्ष्ण मूत्रपथ के विभिन्न कैंसर का कारण बनते हैं। ऐसे लक्ष्णों को अनदेखा करने की बजाए मरीज तुरंत संबंधित डाक्टरों से संपर्क करे। यह बात जाने माने यूरो-आन्कोलॉजिस्ट डा. धर्मेन्द्र अग्रवाल ने मंडी में आयोजित एक प्रैस कान्फ्रेंस में कही।