चूरू: चूरू के हर खेत को पानी मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा, किसान जागृति रथ यात्रा चलकोई से बूटिया तक, गांवों में जनसभा
Churu, Churu | Jun 8, 2026 02 दिसंबर 2025 से चल रही भगवान बलराम किसान जागृति रथ यात्रा आज चूरू तहसील के चलकोई, भैरूसर, इंद्रपुरा, गिंनडी टिबा, लाला सर, दुधवा खारा, सिरसली, सीरसला, करनपुरा, लादडिया, बरदादास, बूटिया आदि गांवों में पहुंची। प्रत्येक गांव में जनसभा कर किसानों को संबोधित किया गया। जिला अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश रामपुरा ने कहा चूरू के हर खेत को पानी मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।