बेलदौर: नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप, बेलदौर थाने में शिकायत दर्ज
बेलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग लड़की के पिता ने गुरूवार की शाम पांच बजे बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने पंद्रह वर्षीय पुत्री को शादी करने के नियत से बहला फुसला कर भगा ले जाने की शिकायत की है। आवेदन में आवेदक ने चौथम थाना क्षेत्र के सरसावा गांव के एक तीस वर्षीय युवक को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।