बकानी: बकानी तहसील कार्यालय पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी, अभी तक नहीं बनी सहमति
भारतीय किसान संघ ने आज दोपहर 12:00 बजे से तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी हे यह प्रदर्शन कृषि उपज मंडी में लंबे समय से व्यापारियों का माल जमा होने और उसे खाली नहीं कराए जाने के विरोध में किया जाएगा। किसान संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, मंडी में व्यापारियों का माल कई दिनों से पड़ा हुआ है, जिसके कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार संबंधित विभागों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।