गड़हनी: गड़हनी अंचल के राजस्व कर्मचारी को मोटेशन के नाम पर रिश्वत लेते निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार
गड़हनी अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार को मंगलवार के दिन मोटेशन के नाम पर घुस लेते रंगे हाथ निगरानी टिम ने दबोच लिया है। बताया जाता है कि एड़ौरा गांव के एक शिक्षण ने निगरानी विभाग से शिकायत किया था कि राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार मोटेशन के नाम पर रिश्वत मांग रहे है। निगरानी ने जाल बिछाया और 35 सौ घुस लेते रंगे हाथों दबोच लिया।