गभाना: चंडौस, नई बस्ती में पकड़ा गया चोरी का आरोपी, पुलिस के हवाले किया गया, घटना का वायरल वीडियो आया सामने
आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के चंडौस कस्बे के नई बस्ती इलाके में एक युवक चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसका वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है और हर बार छूटने के बाद फिर से वारदातें करता है।