गभाना: पिसावा थाना में नकली विस्फोटक फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, एक युवक को किया गिरफ्तार
आपको बता दे दरअसल पूरा मामला जनपद अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र के ग्राम कासम कालिदपुर में नकली विस्फोटक सामग्री तैयार करने का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने ऑपरेशन निष्ठा के तहत छापेमारी कर एक युवक को भारी मात्रा में संदिग्ध एवं खतरनाक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।