गभाना: गभाना NH-34 पर बाइक सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने रोंदा, गंभीर हालत में एम्बुलेंस ने पहुँचाया अस्पताल
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के पला सल्लू NH- 34 की है। जहां दिल्ली जाते समय बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन रौंद दिया।घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। इधर 112 पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल उपचार के लिए मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे पहुंचाया।