हज़ारीबाग: झुंड से बिछड़ा हाथी ने युवक को पटक कर किया घायल
झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी सोमवार शाम में अमनारी गांव की ओर घुसाने का प्रयास कर रहा था। जिसे ग्रामीण भगाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच पारटांड़ के नजदीक हाथी भगा रहे 35 वर्षीय युवक जितेंद्र प्रजापति को सूंड में लपेट कर पटक दिया। जिससे उसके दाहिना हाथ टूट गया और चेहरे पर चोट लगी है। ग्रामीणों ने उसे तत्काल प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया।