नवाबगंज: बाराबंकी में बदहाल सरकारी पानी टंकी, दूषित पेयजल का खतरा
बाराबंकी के मसौली विकासखंड के करमुल्लापुर गांव में सरकारी पानी की टंकी का परिसर बदहाली का शिकार है। परिसर में चारों ओर घनी झाड़ियां उग आई हैं और फर्श जगह-जगह से टूटी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद अब तक सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई।ग्रामीणों का कहना है कि झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा बढ़ गया है।