दलौदा: मंदसौर: बानीखेड़ी में आबकारी छापे में 1500 लीटर लहन नष्ट, 30 लीटर शराब जब्त, आरोपी फरार, मामला दर्ज
मंदसौर में जिला आबकारी विभाग ने कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देश पर ग्राम बानीखेड़ी में छापामार कार्रवाई की,2 मई शाम करीब 6:30 बजे हुई कार्रवाई में 1500 लीटर महुआ लहन नष्ट किया गया और 30 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। मौके से आरोपी फरार हो गए, जब्त सामग्री की कीमत करीब 1.53 लाख रुपए बताई गई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच जारी है,