बेगमगंज: बेगमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 साल बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दमोह से पकड़ा गया
बेगमगंज। रायसेन जिले के ग्राम बड़गवां में वर्ष 2019 में हुई जघन्य हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 7 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी राजा लोधी को पुलिस ने दमोह से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।