लालगंज: नेवल रेहुआ गांव में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, अंदर रखा गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवली रेहुआ गांव निवासी शिवराम सिंह के घर में बुधवार की भोर में करीब चार बजे शार्टसर्किट से आग लग गयी। घटना के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। अचानक ग्रामीणों का शोरगुल सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद टूटी तो घर में आग लगी देख अवाक रह गये। लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। आग की लपटों को देख ग्रामीण वहां पहुंचे और आग बुझाने मे जुट गये।