मथुरा: थाना हाईवे के गांव खामनी गोविंदपुर में जमीन बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के बीच झगड़ा, 4 लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती
थाना हाईवे के गांव खामनी गोविंदपुर में जमीन बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के लोग आमने-सामने आ गए और जम कर लाठी डंडे चले जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है ।घायल ने चाचा पर खेत में कब्जा करने का आरोप लगाया पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं।