मथुरा: कृष्ण विहार कॉलोनी में घर के आगे खड़ी गाड़ी में टक्कर मारने की शिकायत पर दबंगों ने दो भाइयों के साथ की मारपीट
थाना कोतवाली की कृष्ण विहार कॉलोनी में शनिवार की शाम 8:00 बजे घर के आगे खड़ी गाड़ी में दबंगों ने टक्कर मार दी जिसमें गाड़ी की लाइट टूट गई। शिकायत करने पर हरजाना देने की बात कही दूसरे दिन घर पर बुलाकर दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी जिसमें दोनों भाई घायल हो गए पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुटी है पुलिस।