सतना में एक पागल कुत्ते ने शहर में दहशत का माहौल निर्मित कर दिया। शाम तकरीबन ४ बजे से पागल कुत्ते का कहर रीवा रोड स्थित गहरानाला के पास से शुरू हुआ। सडक़ पर जो मिला झपट्टा मारकर कुत्ता उन्हें काटते हुए आगे बढ़ता गया। गहरानाला से खेरमाई रोड के बीच इस कुत्ते ने तकरीबन ३० लोगों को शिकार बनाया। तदुपरांत रास्ते मे जो मिला पागल कुत्ता उसे काटते हुए आगे बढ़ता गया।