सहारनपुर: सहारनपुर में तकनीशियन पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा, 25.89 लाख की अतिरिक्त संपत्ति हुई उजागर
सहारनपुर में विद्युत परीक्षण खंड प्रथम में तैनात रहे तत्कालीन तकनीशियन मोहम्मद वसीम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ की जांच में सामने आया कि वसीम ने अपनी ज्ञात और वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।