सगड़ी: मोहद्दीपुर में बसपा के तत्वाधान में समीक्षा एवं बूथ गठन का आयोजन, लोगों को बसपा की नीतियों के प्रति किया गया जागरूक
Sagri, Azamgarh | Jun 24, 2026 आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीपुर में बसपा के तत्वाधान में बुधवार को समीक्षा एवं गठन बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य बसपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार गौतम रहे । इस दौरान बसपा पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों को जागरूक किया । वही संगठन मजबूती को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया ।