परसिया: नगर पालिका अध्यक्ष डंपिंग यार्ड में सफाई टीम के साथ पहुंचे, मृत गायों के लिए गड्ढे खुदवाए
नगर पालिका वार्ड एक डंपिंग यार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय शुक्रवार 10बजे पहंुचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियेां के साथ जाकर मृत गायों का प्रबंधन किया। जेसीबी से गड्ढा कराकर गायों को दफनाया गया। इस इलाके में घूम रही गायों को भगाया गया। बताया कि आसपास के इलाकों से मृत गाय बैल को यहां लाकर डाला जा रहा है। उन्होंने माहौल बिगाडने का अंदेशा व्यक्त किया।