जौनपुर: महिला आयोग की सदस्य ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, गायब मिले हेल्पडेस्क के मैनेजर
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य श्रीमती गीता बिन्द बुधवार को दोपहर 2 बजे जौनपुर पहुंची। उन्होंने निरीक्षण भवन जौनपुर में महिला जनसुनवाई समीक्षा बैठक की। जनसुनवाई के दौरान 18 महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं सदस्य के समक्ष रखी। सदस्य द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों पर त्वरित रूप से जांच या आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।