सरोजनी नगर: जनता ने प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण नीतियों पर मुहर लगाई, हम सभी 9 सीटें जीतेंगे: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज सोमवार की सुबह 11:30 बजे लगभग अपना बयान देते हुए कहा, उपचुनाव में भाजपा गठबंधन सभी 9 सीटें जीत रही है। जिस तरह से जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण नीतियों पर मुहर लगाई है, हम कह सकते हैं कि हम सभी 9 सीटें जीतेंगे। लोकसभा चुनाव में नकारात्मक नैरेटिव चलाने वालों की सच्चाई जनता के सामने आ गई है।