उपचुनाव को लेकर आज सोमवार की दोपहर 12:00 बजे लगभग भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में समाजवादी पार्टी एक परिवारवादी पार्टी बन गई है। अभी तक यह जातिवादी, सांप्रदायिक पार्टी थी लेकिन कांग्रेस से इसे परिवारवादी पार्टी की बीमारी लग गई है।