राजातालाब: सत्तनपुर में प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय राय का पुतला फूंका
प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अजय राय का पुतला वाराणसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे सेवापुरी विकासखंड के सत्तनपुर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।