पत्थलगांव: जशपुर जिले के नागलोक में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, झाड़-फूंक नहीं, समय पर इलाज से बच रही जान
बारिश का मौसम जहां किसानों के लिए खुशियां लेकर आता है, वहीं जशपुर जिले में यह मौसम सर्पदंश के बढ़ते मामलों की चिंता भी बढ़ा देता है। प्राकृतिक रूप से सांपों के अनुकूल वातावरण और आवास होने के कारण जशपुर को 'नागलोक' के नाम से जाना जाता है। खासकर फरसाबहार और तपकरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में जहरीले सांप पाए जाते हैं। यहां का तापमान, घने जंगल, पलाश के पेड़ों की