छतरपुर नगर: दूसरी महिला से संबंध के शक में पति ने पत्नी से की मारपीट, घायल महिला का ज़िला अस्पताल में हुआ मेडिकल
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा निवासी गुड्डी कुशवाहा (28) ने अपने पति मोहन कुशवाहा पर आज 01 जून दोपहर करीब 3:00 बजे मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति का पठापुर की एक महिला के घर आना-जाना था। जब उसने इस बारे में पति से सवाल किया तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।आरोप है कि इसके बाद मोहन कुशवाहा ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।