मंदसौर: सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा से प्रतापगढ़ पुलिया तक आदर्श मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में,DM ने किया निरीक्षण
मंदसौर। सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा से प्रतापगढ़ पुलिया तक बन रहे आदर्श मार्ग का मंगलवार को कलेक्टर आदिति गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और ठेले-दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए, अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द पूरा होने पर बेहतर पार्किंग व यातायात सुविधा उपलब्ध होगी,