बालोद: कृषि केंद्रों में अनियमितता पर प्रशासन सख्त, भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर स्टॉक जब्त और नोटिस जारी
Balod, Balod | Apr 8, 2026 जिले में कृषि केंद्रों पर उर्वरकों के भंडारण और वितरण में अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा लगातार भौतिक सत्यापन किया जा रहा है और जहां भी गड़बड़ी सामने आ रही है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।