महोबा: खन्ना कस्बे के पास बाइक से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक, हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | May 8, 2026 कबरई निवासी अजय, इमरान व दीपू तीनों बाइक में सवार होकर मौदाहा से वापस लौट रहे थे। तभी खन्ना कस्बे के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर दीपू कि हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया।