हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तूफान के कारण 40 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप, दो लाख की आबादी प्रभावित
गुरुवार को आधी रात को आए तूफान के साथ गुल हुई बिजली के दर्शन 40 घंटे गुजर जाने के बाद नहीं हुए हैं। बिजली गुल होने से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 2 लाख की आबादी प्रभावित हैं। कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्र के आधा दर्जन विद्युत सब स्टेशन 33 केवी की लाइने ध्वस्त होने से बंद है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से पानी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।