शामली: शामली के थाना आदर्श मंडी की पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट के साथ बाइक चलाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 23, 2026 मंगलवार को शामली के थाना आदर्श मंडी की पुलिस ने बताया कि 22 जून को मुजफ्फरनगर के गांव सोरम निवासी फारूख ने शामली मे अपने भाई की बाइक के विभिन्न चालान होने की शिकायत की थी, जबकि वें बाइक लेकर शामली नही आए थे। पुलिस ने बताया कि मामले में तफतीश करते हुए गांव गंगेरू निवासी धारी को फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक व फर्जी आरसी के साथ गिरफ्तार किया गया है।