गोगुन्दा में हैंड इन हैंड इंडिया, उदयपुर द्वारा वाइल्ड गैंज़न फाउंडेशन परियोजना के तहत दो दिवसीय बेसिक डिजिटल साक्षरता एवं उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में 25 ग्रामीण युवक-युवतियो ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बेसिक कंप्यूटर, ChatGPT एवं AI टूल्स, व्हाट्सएप बिजनेस, डिजिटल मार्केटिंग, रिज्यूमे निर्माण, LinkedIn प्रोफाइल, ऑनलाइन कमाई के अवसर, उद्यमिता विकास और करियर मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।